Siddharthnagar: मां की मौत पर अपशब्द कहे जाने से आहत युवती ने की मासूम की हत्या

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव की रहने वाली एक युवती ने चार वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।शव को घर में रखे बॉक्स में छुपा दिया।परिजनों ने मासूम की तलाश की।उसके न मिलने पर उन्होंने प

सिद्धार्थनगर,26 सितंबर: सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव की रहने वाली एक युवती ने चार वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।शव को घर में रखे बॉक्स में छुपा दिया।परिजनों ने मासूम की तलाश की।उसके न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो यह दृश्य सामने आया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपित युवती व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

siddharthnagar

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव निवासी सनी (4) पुत्र राजेश रविवार को पड़ोस के ही ढ़ाई वर्षीय आर्यन के साथ दोपहर में खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद आर्यन तो लौट आया, लेकिन सनी नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन शुरू कर दिए। देर शाम तक जब पता नहीं चला तो मोहाना पुलिस को सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खोजबीन करने के बाद पता चला कि बालक गांव की रहने वाली ज्योति के घर गया था। संदेह गहराया तो पुलिस ने तलाशी ली और घर में रखे बड़े बक्से में बोरी में सनी की लाश मिली। शव को बाहर निकाला और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस कारण से की हत्या
मोहाना थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवती ने पूछताछ में बताया कि मासूम के परिजनों द्वारा उसकी मां की मौत पर अपशब्द का प्रयोग किया गया था। युवती की मां की मौत पांच वर्ष पूर्व कैंसर से हुई थी।तब मासूम के परिजनों द्वारा उन्हें कई अपशब्दों का प्रयोग किया गया था।यह बात युवती को बहुत नागवार लगी थी।और वह उसी समय से मासूम को मारने के फिराक में थी।मासूम अक्सर युवती के घर आता-जाता रहता था।उस दिन भी वह युवती के घर खेलने गया था।मौके का फायदा उठाते हुए युवती ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+