Flood In Siddharthnagar: बाढ़ की स्थिति हुई भयावह,कई मुख्य मार्गों पर चढ़ा पानी

सिद्धार्थनगर में एक-एक दिन बाढ़ की स्थिति और भयावह होती जा रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पानी लगातार कई क्षेत्रों में फैलता जा रहा है। बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप हो गया। आमजन जीवन बुरी तरह प्र

Siddharthnagar Flood News: सिद्धार्थनगर में एक-एक दिन बाढ़ की स्थिति और भयावह होती जा रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पानी लगातार कई क्षेत्रों में फैलता जा रहा है। बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप हो गया। आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।

siddharthnagar

जानकारी के मुताबिक, राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह राप्ती नदी का जलस्तर 86.270 मीटर के निशान पर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 85.900 और बाढ़ के इतिहास के उच्चतम जलस्तर 85.950 मीटर है। जिससे बांसी नौगढ़ मार्ग पर पानी चढ़ गया। नेशनल हाइवे पर पानी चढ़ने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर करीब दो फीट पानी बहने के कारण पीईटी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार बूढ़ी राप्ती 87.280 मीटर पर बह रही है, जिसका खतरे का निशान 85.650 मीटर पर बना हुआ है। कूड़ा नदी खतरे के निशान 83.520 मीटर की अपेक्षा 83.610 मीटर के निशान पर बह रही है। जनपद के लगभग पांच सौ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग इन क्षेत्रों को छोड़कर तेजी से पलायन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पूर्व सिद्धार्थनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री भी वितरित की थी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित भी किया था कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को हर संभव मदद दी जाए। उसके बाद भी बहुत बाढ़ पीड़ित संसाधन के अभाव में कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+