डुमरियागंज लोकसभा: जगदंबिका पाल पर लोगों ने दी राय, कहा- '15 साल से हैं सांसद फिर भी विकास की गति धीमी'
Lok Sabha Ground Report Domariaganj: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची। नौगढ़ विधानसभा के लोगों से विशेष बातचीत हुई।
जो विकास होना चाहिए वह नहीं है डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के नौगढ़ विधानसभा के रहने वाले जितेंद्र बहादुर सिंह कहते हैं कि डुमरियागंज लोकसभा में जो विकास होना चाहिए वह नहीं है। विकास की गति बहुत धीमी है। सांसद ने जो भी कार्य किया जो पहले हुए थे। वही अपने क्षेत्र में गिनाते हैं। वह पंद्रह साल से सांसद है लेकिन उस हिसाब से विकास नहीं दिखता है। सांसद ने कुछ लोग पाल रखें है जिनके द्वारा काम किया जाता है। इसलिए सुचारु रुप से काम न होकर गलत होता है। राघवेन्द्र सिंह को प्रतिद्वंदी के रुप में देखता हूं। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी हैं राघवेन्द्र सिंह।

पीएम मोदी धर्म की ही राजनीति करते हैं पीएम मोदी धर्म की ही राजनीति करते हैं। भगवान राम सभी के हैं। लेकिन भगवान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम मंदिर निर्माण में कोर्ट की प्रमुख भूमिका है न कि किसी पार्टी की। पीएम मोदी जो कुछ कर रहे हैं वह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। उनको सिर्फ अपनी सरकार बनानी है इसलिए ऐसा कर रहे हैं।
अन्य सरकारों की पुनरावृत्ति कर रही जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सरकार अन्य सरकारों की पुनरावृत्ति कर रही है। ईडी या अन्य जांच एजेंसियां द्वेष वश छापेमारी करती हैं जो उचित नहीं है। दुर्भावना से कोई काम नहीं होना चाहिए। क्योंकि आज इनकी सरकार है तो कल किसी और की होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। उदाहरण स्वरुप जो पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जो सड़के बनी हैं उन्हें भी तोड़कर खराब कर दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य का हाल भी बुरा है शिक्षा विभाग इस सरकार में आने के बाद और भ्रष्ट हो गया है। इन्होंने कहा था कि कोरोना काल में जो बच्चों से ज्यादा फीस ली गयी उसे वापस किया जाएगा। वह नहीं हुआ। स्वास्थ्य का हाल भी बुरा है। मेडिकल कालेज का यहां का बुरा हाल है।सरकार से यही कहेंगे कि किसानों व गरीबों पर विशेष ध्यान दिया जाए और भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसी जाए।
बहुत कुछ किया जाना चाहिए था नौगढ़ के ही रहने वाले आलोक कहते हैं कि डुमरियागंज में अभी बहुत कुछ किया जाना चाहिए था। लेकिन जिस हिसाब से विकास हुआ वह संतोषप्रद नहीं है। सुभाष कहते हैं कि डुमरियागंज में एक एयरपोर्ट होना चाहिए। जिस पर यहां के सांसद को ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications