Siddharthnagar News: मुर्गा व्यवसायी से कस्टम अधिकारी ले रहा था घूस,एंटी करप्शन टीम ने की यह बड़ी कार्रवाई
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के ककरहवा बॉर्डर पर तैनात कस्टम अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कस्टम विभाग घंटों पूछताछ करने बाद आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गयी।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद इस्लाम ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उसका कहना था कि ककरहवा के कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी मुर्गा सरहद पार कराने के लिए 15 हजार रुपये की मांग रहे हैं। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को इंस्पेक्टर केके मिश्र के नेतृत्व में ककरहवा पहुंच गई। मुर्गा व्यवसायी ने जैसे ही कस्टम अधीक्षक को 15 हजार रुपये दिए, टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दफ्तर में पूछताछ के बाद आवास पर जाकर कागजात और अन्य सामान की जांच की।

हांलाकि सिद्धार्थनगर पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि एंटी करप्शन टीम के आने की कोई सूचना नहीं है। इस बारे में कोई जानकारी हमारे पास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications