Indo Nepal News: भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी चीनी महिला, एसएसबी ने की यह कार्रवाई

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर की ककरहवा सीमा जो नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्माण करती है, पर एक चीनी महिला प्रवेश कर रही थी। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एसएसबी जवानों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह लुंबिनी घूमने आई थी। एसएसबी ने महिला को नेपाल पुलिस को सौंप दिया।

कमांडिंग अधिकारी 43वीं वाहिनी आरके डोगरा ने बताया कि चीनी महिला को भारतीय क्षेत्र में आता देख हम सतर्क हो गए। उसे रोक लिया गया। ककरहवा सीमा चौकी कमांडर अंकुश सुभाष डांगे, सहायक कमांडेंट मौके पर पहुंचे और महिला पेश से बात करने की कोशिश की। पता चला कि महिला चीन की निवासी है। महिला से दुभाषिया बुलाकर पूछताछ की गई, जूदा जिसमें उसने बताया कि उसका नाम जहांग क्सिया, उम्र 47 वर्ष है। पति का नाम लिऊ जही है और वह चीन की रहने के वाली है।

siddharthnagar

ककरहवा सीमा सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र का ककरहवा बाॅर्डर नेपाल से लगा है। जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। जिसमें पांच थानाक्षेत्र शामिल है। यहां बिना किसी रोकटोक के लोग इसपार से उसपार आते-जाते हैं। लेकिन तस्कर इसी का लाभ उठाते हैं। वह सामानों की तस्करी रात के अंधेरे में करते हैं। मौजूदा में देखें तो मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बॉर्डर चांदी के सील और आभूषण की तस्करी के मामले सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+