अस्मत लूटने की कोशिश कर रहा था युवक, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Shravasti news, श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती में एक युवक को महिला से रेप की ​कोशिश करना भारी पड़ गया। महिला ने अपना बचाव करते हुए युवक के प्राइवेट पार्ट पर धारदार ह​​थियार से हमला कर दिया, जिससे उसका प्राइवेट पार्ट कट गया। युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। युवक का कहना है कि उसे रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

woman chopped off eve teaser private part

बचाव में किया चाकू से वार

दरअसल, पूरा मामला मानुडीह गांव का है जहां 35 वर्षीय एक महिला सुबह गांव के खेत में चारा लेने गई थी, तभी लालपुर गांव निवासी युवक ने धारदार हथियार दिखाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करते हुए महिला ने बिना डरे छेड़खानी करने वाले युवक से चाकू छीनकर के उसपर वार किया, जिससे युवक का गुप्तांग कट गया। महिला उसके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

woman chopped off eve teaser private part

युवक ने कहा- फंसाया जा रहा है

आरोपी युवक लड्डन का कहना है कि वह महिला से पैसे मांगने गया था। रंजिशन पैसे नहीं देने के लिए उसे जान से मारने के लिए ऐसी सजिश रची गई है और उसे गलत फंसाया जा रहा है। वहीं, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+