राजस्थान की सुदर्शना बनेंगी हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र की बहू, शादी में शामिल होंगे सोनिया-राहुल सहित एक हजार मेहमान
Shimla news, शिमला। बुशहर रियासत के शासक और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की शादी राजस्थान की अमेठ रियासत की बेटी सुदर्शना सिंह से हो रही है।विक्रमादित्य सिंह की शादी के चलते शिमला से लेकर जयपुर और दिल्ली तक जश्न का माहौल है। विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए वीरभद्र सिंह का परिवार पिछले दिनों से जयपुर में ही है।

सोनिया और राहुल गांधी को भी गया निमंत्रण
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली लि-मेरेडियन में होने वाली रिसेप्शन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित एक हजार लोगों को निमंत्रण दिया है। विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। शनिवार को जयपुर में विवाह की रस्में पूरी करने के बाद वीरभद्र सिंह वर-वधू के साथ शनिवार को शिमला में कुल देवी भीमाकाली के चरणों में पहुंचेंगे।

सबसे कम उम्र के पहले विधायक हैं विक्रमादित्य
बता दें, प्रदेश की रामपुर रियासत के वशंज विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के बिशप काटन स्कूल में आरंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद दिल्ली यूनिर्विसटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत की व प्रदेश के सबसे कम उम्र के पहले विधायक बने। वहीं, राजकुमारी सुर्दशना सिंह ने मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद इंटिरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। दोनों की शादी रस्में जयपुर के कनौता गढ़ पैलेस में होगी।

9 मार्च को बारात शिमला लौट जाएगी
बारात जयपुर के नारायण निवास पैलेस में रुकेगी। विवाह के बाद बारात 9 मार्च को बारात शिमला लौट जाएगी। शिमला में विक्रमादित्य के आवास हॉली लॉज से लेकर पैतृक गांव रामपुर पैलेस तक शादी की तैयारियां की गई हैं। दोनों की सगाई पिछले साल अक्टूबर में उदयपुर की आमेट हवेली में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications