मंदिर में माथा टेककर वापस जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में तीन लोगों की मौत
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जिला ऊना के हरोली के पास ईसपुर में एक जीप प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस से टकरा गई, जिससे जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई व में 26 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें पीजीआई चंडीगए़ रेफर किया गया है।

जीप में सवार लोग पंजाब के बटाला से हिमाचल प्रदेश में तीर्थयात्रा पर आए थे। सभी श्रद्धालु जीप में सवार होकर ऊना के बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेककर वापस जा रहे थे, जबकि एचआरटीसी की बस पंजाब के होशियारपुर से ऊना आ रही थी। घायलों को 108 व लोगो की मदद से ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एसडीएम हरोली गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल व मृतक के परिजनों को फोरी राहत के तौर पर मदद की। पुलिस व जिला प्रशासन राहत कार्यो में जुट गया है।

मृतकों की शिनाखत वीरो देवी, पत्नी, पूर्ण सिंह, गांव कोटली डोली शाह , जिला अमृतसर,लखविंदर कोर, पत्नी वीर गांव कोटली डोली शाह जिला अमृतसर, हीरा सिंह पुत्र जीत सिंह, गांव कोटली डोली शाह के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications