शामली: भजन गायक अजय पाठक समेत पत्नी व बेटी की गला काटकर हत्या, 10 साल का बेटा गायब

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 31 दिसंबर की शाम को बदमाशों ने घर में घुसकर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से अजय पाठक का 10 साल का बेटा घर से गायल है। फिलहाल उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थाल का निरीक्षण कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार समेत जाना था करनाल

परिवार समेत जाना था करनाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी की है। यहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहा पाठक (36) बेटी वसुंधरा पाठक (15) और बेटे भागवत (10) के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, अजय पाठक परिवार समेत ऊपरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की तरफ उनके चाचा दर्शनलाल रहते हैं। अजय पाठक को परिवार के साथ मंगलवार सुबह 5 बजे करनाल किसी कार्यक्रम में जाना था। बता दें कि मंगलवार को शाम 4 बजे अजय पाठक का दरवाजा तो खुला था लेकिन घर से गाड़ी गायब थी।

मकान में पड़े थे तीनों के शव

मकान में पड़े थे तीनों के शव

मोहल्ले व अन्य परिजनों ने देखा कि घर खुला है। तब मकान के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि मकान के अंदर कटी-फटी अवस्था में अजय पाठक, स्नेहा पाठक के अलावा उनकी बेटी वसुंधरा पाठक की लाश छीन्न-भिन्न अवस्था में पड़ी है। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। घर की अलमारियां खाली थीं और घर से अजय पाठक का 10 वर्षीय बेटा व गाड़ी इको स्पोर्ट भी गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या एसपी विनीत जायसवाल ने

क्या एसपी विनीत जायसवाल ने

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने मौके पर जाकर घटना स्थल की निरीक्षण किया। शामली एसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन किया और पुलिस को जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+