शीबा-रिजवाना हत्याकांड: पांच साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
शामली। कैराना के चर्चित शीबा-रिजवाना हत्याकांड में पिछले पांच साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए घर छोड़कर हरियाणा के अंबाला जिले में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के जिला अंबाला थाना शहजादपुर क्षेत्र के ग्राम बनौदी में दबिश दी। जहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में इनाम व उसका पुत्र इसरार निवासीगण मोहल्ला अफगानान शामिल हैं। बताया कि दोनों पिता-पुत्र अगस्त 2014 में हुए सगी बहनों शीबा व रिजवाना हत्याकांड में फरार चल रहे थे, जिन पर 20-20 हजार का इनाम घोषित था। घर से फरार के बाद दोनों आरोपी हरियाणा में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
क्या
था
मामला
मामला
शामली
जिले
के
कैराना
कोतवाली
क्षेत्र
का
है।
24
जुलाई
2014
में
दो
सगी
बहनों
शीबा
और
रिजवाना
का
अपहरण
किया
गया
था।
आरोपियों
ने
दोनों
बहनों
की
हत्या
कर
दी
थी।
एक
अगस्त
को
शीबा
और
छह
अगस्त
को
रिजवाना
का
शव
बरामद
हुआ
था।
उस
समय
दोनों
बहनों
की
हत्या
पर
कैराना
में
काफी
बवाल
हुआ
था।
तब
उच्चाधिकारियों
की
सूझबूझ
के
चलते
माहौल
बिगड़ने
से
बचा
लिया
गया
था।
मामले
में
पीड़ित
परिवार
की
ओर
से
12
लोगों
के
खिलाफ
नामजद
मुकदमा
दर्ज
कराया
गया
था।
पोस्टमॉर्टम
रिपोर्ट
में
दोनों
बहनों
से
दुष्कर्म
की
पुष्टि
होने
पर
पुलिस
ने
धाराएं
बढ़ा
दी
थी।
पुलिस
विवेचना
के
दौरान
कुछ
और
नाम
भी
सामने
आए
थे।
इनमें
पुलिस
कई
आरोपियों
को
जेल
भेज
चुकी
है।