धर्मशाला : होटल के कमरे में मिले प्रेमी युगल के शव, सुसाइड नोट बरामद
धर्मशाला, 19 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले प्रेमी युगल के शव धर्मशाला के एक होटल में पड़े मिले। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। होटल के स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से पुलिस को सल्फास का पैकेट और शराब की खाली बोतल मिली है। दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। प्रेमी युगल शादीशुदा बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों के दो-दो बच्चे हैं
होटल में मिले प्रेमी युगल शादीशुदा थे। पुरुष टीचर था, जबकि महिला गृहणी। दोनों के दो-दो बच्चे भी थे। महिला की ऊना के पंजोआ में शादी हुई थी। यहीं पर शिक्षक का घर था। बताया जा रहा है कि महिला की शादी के बाद ही ये दोनों संपर्क में आए थे। महिला का पति घर से बाहर किसी कंपनी में नौकरी किया करता था और कामकाज के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले दोनों को रिश्तेदारों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसको लेकर घर में काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद ही दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां एक होटल में दोनों के श संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। सुसाइड नोट में टीचर ने मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है, जबकि महिला ने कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी कांगड़ा रघु ने बताया कि शवों की शिनाख़्त के लिए दोनों के परिवारों को धर्मशाला बुला लिया गया है, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल सिंह ने खुदकुशी के इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक की मां ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications