जब शिमला में सड़क पर उतर आए लोग, बरसाने लगे पत्थर
शिमला की सड़कों पर युवाओं ने बरसाए पत्थर।
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उस समय देखने वालों की आंखें फटी रह गईं, जब सड़क पर उतरी भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

शिमला के गांव धामी में दो लोगों की दो टोलियों के बीच 15-20 मिनट तक जमकर पत्थर चले लेकिन ये पत्थर किसी विरोध या झगड़े में नहीं बल्कि एतेहासिक महत्व रखने वाले एक मेले के दौरान बरसे।
धामी में रविवार को पारंपरिक पत्थरबाजी का त्योहार मनाया गया। इसमें पत्थरबाजी करने की परंपरा है। इस दौरान ना सिर्फ पत्थरबाजी हुई बल्कि ढोल नगाड़ों से शोभायात्रा भी निकली।
जमीन पर लेट गाय को ऊपर से उतारा
एक तरफ शिमला में पारंपरिक पत्थरबाजी का त्योहार मना तो वहीं गुजरात के दाहोद में गाई गोहरी धूमधाम से मनाया गया, इस त्योहार की परंपरा के मुताबिक लोगों ने खुद नीचे लेट कर अपने ऊपर से गाय और बैलों को गुजारा।
गाई गोहरी का त्योहार खूब धूमधाम से मना। इसमें गाय और बैलों को अच्छे से सजाया भी गया। इस दौरान भारी भीड़ रही।












Click it and Unblock the Notifications