भाजपा नेत्री का नेता के साथ अंतरंग वीडियो वायरल, पार्टी ने पद से हटाया

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने ही दो नेताओं के कारनामों से खासी शर्मसार हो रही है। हालांकि, पार्टी ने विवादों में घिरे दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है, लेकिन उनके कारनामें की चर्चा खूब हो रही है। यहां बात हो रही है कुल्लू के एक भाजपा नेता और महिला नेत्री की। इस महिला नेता का प्रदेश की राजनिति में खासा दबदबा रहा है। सीएम से लेकर मंत्री तक पार्टी में उनके योगदान को सराह चुके हैं, लेकिन अब यही महिला नेता अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

himachal pradesh bjp leaders suspended after obscene video goes viral

बाथरूम में बनाया गया वीडियो

बताया जा रहा है कि इस महिला नेता के युवा मोर्चा के नेता के साथ संबंध रहे हैं और दोनों ने अपने अंतरग संबंधों का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया है। 12 मिनट 35 सेकंड के इस वीडियो को किसी रेस्ट हाउस के बाथरूम में बनाया गया है। खुद इस वीडियो को शूट कर वायरल करने के पीछे क्या मकसद है, अभी इस पर से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद दोनों पदाधिकारियों को भाजपा ने पद से हटा दिया है।

व्हॉटसऐप पर भेजा वीडियो

बताया जा रहा है कि महिला नेत्री ने खुद ही वीडियो को फरवरी में बनया था और युवा भाजपा नेता को व्हॉटसऐप पर भी भेजा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवा नेता की पत्नी और भाजपा नेत्री की मोबाइल पर आपसी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। अश्लील वीडियो के बाद अब दोनों की आपसी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं अब दोनों ही नेताओं की बदनामी इस तरह से हो चुकी है कि देर रात भाजपा नेत्री की आत्महत्या की अफवाहें भी उड़ीं। ऑडियो को सुनकर यह भी खुलासा हुआ है फरवरी में बने इस ऑडियो के बाद युवा भाजपा नेता की पत्नी ने दोनों को संभलने का मौका भी दिया, लेकिन उसके बाद भी जब आपसी मेल चलता रहा तो यह वीडियो वायरल कर दिया गया।

भाजपा नेता को दे रही धमकियां

महिला भाजपा नेत्री युवा नेता पर केस करने की धमकियों को भी देती हुई नजर आ रही है। वहीं अब जिस तरह से ऑडियो में यह खुलासा हुआ है कि भाजपा नेत्री ने अपने मोबाइल से जिस तरह से वीडियो बनाया है उससे कहीं न कहीं महिला नेत्री की मंशा पर यह सवाल उठ रहे हैं कि महिला भाजपा नेत्री इस वीडियो को बनाकर युवा नेता को ब्लैकमेल करने का इरादा था, लेकिन अब युवा नेता की पत्नी के साथ महिला नेत्री के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत के 13 मिनट पांच सेकेंड के ऑडियो ने कई बातों के ऊपर से पर्दा उठा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+