गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में चार की मौत, एक लापता

रामपुर से रोहडू जा रही कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अभी एक का कुछ अता-पता नहीं है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के रामपुर में एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला।

accident

रामपुर से रोहडू की ओर जा रही थी ऑल्टो

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में सवार होकर 5 लोग रामपुर से रोहड़ू की ओर जा रहे थे। गाड़ी सुंगरी के समीप पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाला

पुलिस ने मौके से चार लोगों के शवों को निकाल लिया है, जिनकी पहचान की जा रही है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि हादसे के बाद जो व्यक्ति लापता है, उसका नाम-पता मालूम हो गया है। वह डोगरी का रहने वाला है और उसका नाम हरवंत सिंह पुत्र केहर सिंह है, जो गाड़ी का मालिक भी है।

परिवहन मंत्री ने घटना पर जताया दुख

ऊपरी हिमाचल में एक के बाद एक लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें दर्जनों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। हादसे पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि लगातार बढ़ रहे हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं।

ब्रिज गिरने से चार घायल

लाहौल स्पीति जिले में टांडी-सन्सारी रोड पर एक पुल गिर गया। इस हादसे की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+