मंडी में बादल फटे, पूरे शहर में पानी, डूब गईं बसें
मंडी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में शनिवार को बादल फटने से पूरे शहर में बाढ़ आ गई है। धरमपुर बस अड्डा पूरी तहर जलमग्न हो गया है। यहां पर कई बसें डूब गई हैं। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में पानी घरों के अंदर घुस गया है।

शुक्रवार की रात से हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी बीच शनिवार की सुबह अचानक बादल फटने से मंडी के कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। मोटर साइकिलें, कारें पानी में बहती हुई नजर आयीं। यहां का मंजर भयावह है। इस मंजर ने उत्तराखंड के केदारनाथ की प्राकृतिक आपदा को याद दिला दिया।
Cloud burst in Mandi causes Dharampur bus station and 4 buses to submerge under water. pic.twitter.com/7MwJrR5iaL
— ANI (@ANI_news) August 8, 2015 और अपडेट के लिये हमारे साथ बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications