हिमाचल के चंबा में भूंकप से हल्के झटके,दहशत में लोग घरों से निकले

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के कई हिस्सों में मंगलवार को एक बार फिर भूंकप के झटके महसूस किये गए,जिससे लोगों में दहशत फैल गई। चंबा में पिछले अरसे से लगातार कम तीव्रता के आ रहे भूकंप की वजह से लोगों में डर का महौल है। डर के मारे लोग कुछ देर तक सड़कों पर ही रहे।

earthquake in chamba in himachal pradesh

चंबा में दोपहर बाद तीन बजकर 51 मिन्ट पर मंगलवार को भूंकप के झटके महसूस किये गये। हालांकि यह कम तीव्रता का ही था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। लेकिन भूकंप के झटके आते ही डर के मारे लोग लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों के बाहर निकल आए। जिससे अफरातफरी फैल गई। सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। चंबा के जिलाधीश हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रशासन के पास अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है।

प्रशासन पहले ही सतर्क है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का प्रभाव चंबा के उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर तक था। चंबा भूंकप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। चंबा में पिछले कुछ महीनों से लगातार भूंकप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+