कांग्रेस के कद्दावर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

Shimla news, शिमला। नेताओं के बीच इन दिनों दल-बदलने में लगी होड़ के बीच पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सिंघी राम अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गये। शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय दीप कमल में सिंघी राम ने भाजपा ज्वाइन की।

Congress leader singhi ram joined bjp

सिंघी राम का शिमला जिला में अच्छा-खासा प्रभाव रहा है। दलित नेता के तौर पर उन्होंने इलाके में खासी लोकप्रियता हासिल की है। उनके भाजपा में जाने से शिमला में कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। सिंघी राम पिछले कुछ अरसे से कांग्रेस पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर नाराज चल रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर सीएम जय राम ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का हार्दिक स्वागत करते हुये उम्मीद जताई कि कि सिंघी राम व उनके समर्थक पार्टी व प्रदेशहित के कार्यों में एकजुटता के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को प्रदेश की जनता मजबूत करेगी ताकि एक सशक्त नेतृत्व को एक फिर देश की बागडोर सौंपी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को लोकसभा चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है और इसी बौखलाहट में वे अनाप-शनाप गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

सिंघी राम वीरभद्र सिंह सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे हैं। उन्होंने शिमला जिला के रामपुर चुनाव क्षेत्र से पहली बार 1982 में चुनाव जीता। उसके बाद 1985, 1990, 1993, 1998 व 2003 में लगातार विधायक चुने गये। प्रदेश की राजनीति में दल-बदलने की शुरुआत पूर्व केन्द्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने की। उन्होंने अपने पोते सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा तो कांग्रेस ने उनके पोते को मंडी से लोकसभा टिकट दे दिया। इसी के चलते आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा को केबिनेट मंत्री का पद छोडऩा पड़ा। इसके बाद सुरेश चंदेल ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दाम थामा।

शिमला लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तृत से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+