Arunodaya Sharma KBC : जानिए कौन हैं 9 साल के अरुणोदय, जिनकी बातें सुन अमिताभ बोले- हमें नहीं खेलना...
शिमला, 28 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के शिमला में रहने वाले 9 साल के अरुणोदय शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोनी टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर अपने अंदाज और हाजिरजवाबी से अरुणोदय शर्मा ने न सिर्फ सबका दिल जीता बल्कि सदी के महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की भी बोलती बंद कर दी। हंसी-ठिठोली के बीच अमिताभ यहां तक कह देते हैं कि जाइए, हमें नहीं खेलना आपके साथ। इस पर अरुणोदय कहते हैं, इतने दिन की मेहनत बेकार हो जाएगी। अरुणोदय की बात सुनते ही अमिताभ की हंसी छूट जाती है और वहां मौजूद सभी दर्शक हंसते हुए तालियां बजाने लगते हैं।

कौन हैं अरुणोदय शर्मा ?
अरुणोदय शर्मा का घर शिमला के कोटखाई के देवगढ़ पंचायत क्षेत्र में है। अरुणोदय की उम्र 9 वर्ष है। उनके पिता का नाम जगदीश शर्मा, जबकि माता का नाम ममता पॉल है। अरुणोदय फिलहाल शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र हैं। अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा उपायुक्त कार्यालय में जिला कोषागार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां ममता पॉल शिमला में सीडीपीओ पद पर कार्यरत हैं।

हॉट सीट के लिए हुआ अरुणोदय शर्मा का चयन
कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड स्टूडेंट स्पेशल-वीक में फास्टेस्ट फिगंर में सबसे पहले जवाब देने पर अरुणोदय का चयन हॉट सीट के लिए हुआ था। इसके बाद अरुणोदय के माता-पिता उन्हें मुंबई ले गए। गुरुवार की रात अरुणोदय केबीसी की हॉट सीट पर बैठे। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो वायरल हो गया है। फेसबुक पर ही अरुणोदय के शो से जुड़े प्रोमो को एक से डेढ़ करोड़ के बीच व्यूवरशिप मिली। अरुणोदय के चेहरे की मुस्कान और खास अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

बिग बी बिग बी से बोले अरुणोदय- जवानी की तुलना में इस समय बेहतरीन लगते हैंसे बोले अरुणोदय- जवानी की तुलना में इस समय बेहतरीन लगते हैं
शो के दौरान अरुणोदय ने कहा कि उनके सपने बदलते रहते हैं। वह डॉक्टर व पॉलिटिशन तो कतई नहीं बनना चाहते। उन्होंने बताया कि उन्हें ऑनलाइन क्लासेस पसंद नहीं है। अरुणोदय ने कहा कि उनका बचपन से ही बुजुर्गों व जानवर से खास लगाव रहा है। इसी बीच ब्रेक पर जाने से पहले अरुणोदय ने कहां कि वह (बिग बी) जवानी की तुलना में इस समय बेहतरीन लगते हैं।

बिग बी बोले- 9 साल के नहीं लगते आप, अरुणोदय ने कहा- ये कहने वाले आप...
शो के दौरान अमिताभ बच्चन दर्शकों से पूछते हैं कि क्या उन्हें विश्वास है कि अरुणोदय 9 साल के है। इस पर अरुणोदय कहते हैं कि वह पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिसने ये बात कही है। अरुणोदय की बात सुनकर अमिताभ की हंसी निकल जाती है। अरुणोदय ने बिग बी को बताया कि उन्हें पुराने गीत पसंद है। अरुणोदय ने 'जहां चार यार मिल जाएं' गीत भी सुनाया, साथ ही यह भी बताया कि यह उनकी फिल्म 'शराबी' का गीत है। अरुणोदय शर्मा के शो का प्रसारण 29 नवंबर को भी किया जाएगा। शो के दौरान अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा अपने परिवार के साथ केबीसी के दर्शक दीर्घा में बैठे थे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications