शामली मर्डर: भजन गायक का हत्यारा बोला- मेरे पिता समान थे महराज जी, मुझे पछतावा है...

शामली। यूपी के शामली में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी और बेटे भागवत की निर्मम हत्या करने वाले हिंमाशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु ने बताया कि अजय पाठक ने उसे पैसे देने के लिए बुलाया था, लेकिन मारपीट और गालियां देने लगे। इसके बाद पहले उसने अजय को मारा, फिर उसकी पत्नी और बेटी का गला रेत दिया।

'मेरे पिता समान थे महराज जी, मुझे पछतावा है'

'मेरे पिता समान थे महराज जी, मुझे पछतावा है'

हिंमाशु ने बताया, ''शाम के टाइम उन्होंने (अजय पाठक) मुझे बुलाया, मैं गया उनके पास। सारी बात होने के बाद वही लड़ाई झगड़े वाली बात आ गई। उन्होंने दो-तीन मुझे मारे, गालियां दी। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कैसे हुआ, बस हो गया। जो हुआ उसका मुझे पछतावा है, महराज जी मेरे पिता समान थे।''

एक झटके में खत्म कर दिया परिवार

एक झटके में खत्म कर दिया परिवार

शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहा पाठक (36) बेटी वसुंधरा पाठक (15) और बेटे भागवत (10) के साथ रहते थे। अजय पाठक परिवार समेत ऊपरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की तरफ उनके चाचा दर्शनलाल रहते हैं। अजय पाठक को परिवार के साथ मंगलवार सुबह 5 बजे करनाल किसी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन शाम 4 बजे अजय पाठक का दरवाजा खुला था और घर से गाड़ी गायब थी। मोहल्ले व अन्य परिजनों ने देखा कि घर खुला है। मकान के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि मकान के अंदर कटी-फटी अवस्था में अजय पाठक, स्नेहा पाठक के साथ उनकी बेटी वसुंधरा पाठक की लाश छीन्न-भिन्न अवस्था में पड़ी है। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। घर की अलमारियां खाली थीं और घर से अजय पाठक का 10 वर्षीय बेटा व गाड़ी इको स्पोर्ट भी गायब थी।

पानीपत में मिला बेटे का अधजला शव

पानीपत में मिला बेटे का अधजला शव

उधर, अजय पाठक के बेटे भागवत का गायब होना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस उसे सकुशल बरामद करने के लिए तलाश में जुटी थी तभी उसे जानकारी मिली कि हरियाणा के पानीपत में एक इको कार में एक बच्चे का अधजला शव मिला है। पुलिस अजय पाठक के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो मृतक बच्चे की शिनाख्त अजय पाठक के अगवा बेटे भागवत के रूप में हुई।

60 हजार रुपए के लेनदेन में हत्या

60 हजार रुपए के लेनदेन में हत्या

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि करीब 60,000 रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी ने अपने गुरु व उनके परिवार की हत्या की है। हत्या के मामले में पुलिस ने घर से लूटा हुआ कुछ सामान व हत्या के दौरान प्रयोग किए गए चाकू तलवार व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+