Shamli : कलयुगी माँ की दिल दहला देने वाली हरकत ! तीन बच्चों को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Shamli Mother Poisoned 3 Kids : जिसमे एक महिला पर अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर उनकी हत्या का आरोप लगा है। जिसमे एक बच्चे की मौके पर तो बाकी दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

यूपी के जनपद शामली से मानवता और ममता दोनों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर उनकी हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इसमें एक छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 2 बच्चों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों मासूमों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मौके से स्टील का एक जग व कपड़ा सहित कुछ संदिग्ध सामान भी अपने कब्जे में लिया है।

माँ ने अपने ही तीन बच्चों को दिया जहर
आपको बता दें कि यह पूरा मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ का है। यहां का रहने वाला मुरसलीन दिल्ली में फर्नीचर का काम करता है। मुरसलीन का आरोप है कि उसकी पत्नी सलमा ने छह वर्षीय बेटे साद, चार वर्षीय बेटी निस्बा और डेढ़ वर्षीय बेटी मंतशा को जहरीला पदार्थ दे दिया। जिस कारण साद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आनन-फानन में तीनों बच्चों को कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने साद को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बच्चियों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से दोनों बच्चियों को गंभीर हालत में मेरठ उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्बाह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया तो वही मेरठ के अस्पताल में भर्ती डेढ़ वर्षीय मासूम मंतशा भी संघर्ष करते-करते ज़िंदगी की जंग हार गई।

पति ने पत्नी सलमा व सास के खिलाफ थाने में दी तहरीर
पति मुरसलीन ने बताया कि पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि तीनों बच्चे बेहोश हो रहे हैं, जिसके बाद मैं दिल्ली से अपने घर की ओर भागा। लेकिन जब मै वहां पंहुचा तो वहां का माहौल देखकर हक्का-बक्का रह गया। पति ने आरोपी पत्नी सलमा व सास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पति ने कहा पत्नी ने तीनों बच्चों को दूध में जहर दिया है। वहीं बड़ी बेटी जनाब 9 वर्ष गांव के मदरसे में पढ़ने गई थी और छोटा बेटा मूसा 2 वर्ष नाना के पास सरवट नगर में रहता है। जिसके चलते उनकी जान बच गई नहीं तो वह भी पत्नी के हाथों मारे जाते। आपको बता दें कि इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। बच्चों के पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
Recommended Video


आरोपी महिला से पूछताछ जारी, पोस्टमार्टम का इंतजार
सीओ कैराना अमरदीप ने बताया कि महिला ने अपने 3 बच्चों को जहर दे दिया है। जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मौके से स्टील का एक जग व कपड़ा सहित कुछ संदिग्ध सामान भी अपने कब्जे में लिया है। साथ में तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम होने व महिला से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।












Click it and Unblock the Notifications