UP PCS-J 2018: किसान की बेटी मेहनाज खान बनी जज, ससुराल में मना जश्न
शामली। इंसान अगर चाहे तो अपने मकसद में कामयाब हो ही जाता है, मंजिलें कितनी ही दूर हो आसान बनाना इंसान के हाथ में ही होता है। ऐसा ही कुछ शामली में देखने को मिला, जहां पर एक गरीब परिवार में पली बेटी पीसीएस जे परीक्षा पास कर जज बनी हैं। उन्होंने अपने पिता का ही नहीं बल्कि जिले का भी नाम रोशन कर दिया। बता दें, पीसीएस जे 2018 का रिजल्ट शनिवार रात घोषित हुआ था। गोंडा की आकांक्षा तिवारी ने टॉप किया है।
शादी के बाद भी ससुरालवालों ने बढ़ाया हौसला
शामली के गांव बनती खेड़ा में रहने वाले पूर्व प्रधान महरबान के बेटे की शादी मेरठ की रहने वाली मेहनाज खान से हुई थी। मेहनाज खान शादी से पहले ही एलएलएम कर रही थीं। शादी के बाद भी ससुरालवालों ने उस पर कोई रोक नहीं लगाई, बल्कि परिवार ने अपनी बहू का हौसला बढ़ाया।
किसान की बेटी हैं मेहनाज खान
मेहनाज खान एक किसान की बेटी हैं। पिता ने मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटी को आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया। मेहनाज ने अलीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की। सिलेक्शन हो जाने की सूचना मिलते ही परिवारजनों में खुशी का माहौल हो गया, जिसमें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मेहनाज ने ईमानदारी से लोगों को न्याय देने का किया वादा किया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं आकांक्षा तिवारी, जिन्होंने टाॅप किया UP PCS-J 2018