शामली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

PUBG खेलते-खेलते बिहार की लड़की से यूपी के लड़के को हुआ प्यार, फिर लड़के ने उठाया ये कदम

Google Oneindia News

शामली, मई 18: खबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले से है। यहां पबजी खेलते-खेलते एक लड़के की बिहार की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिया। हालांकि यह लव स्‍टोरी उस समय अधूरी रह गई, जब लड़के ने अपने परिवार के अडिग रवैये के चलते सुसाइड कर लिया।

boy extreme step after family denied for marriage

दरअसल, युवक शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक पबजी गेम खेलने के दौरान बिहार की रहने वाली एक युवती के करीब आ गया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनों ने साथ जीने मरने की कस्मे तक खा लीं। एक एक दिन दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। उसने लड़की से यूपी आने को कहा।

लड़की बिहार की रहने वाली थी और लड़के से शादी करने के लिए वो उत्तर प्रदेश के शामली पहुंच गई। लड़की को अपने घर देखकर लड़के का परिवार हैरान रह गया। इतना ही नहीं, जब लड़की के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी। जिसके बाद लड़की के परिजन शामली पहुंचे और लड़की को अपने साथ लेकर वापस बिहार लौट गए।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मस्जिदों से दिए जा रहे मुफ्त ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, 50 फीसदी मदद गैर मुस्लिमों कोये भी पढ़ें:- लखनऊ: मस्जिदों से दिए जा रहे मुफ्त ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, 50 फीसदी मदद गैर मुस्लिमों को

लड़के ने जहर खाकर दी जान
गर्लफ्रेंड के चले जाने और शादी करने की जिद पर अड़े लड़के के परिवार ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उसने जहर खा लिया। वहीं, हालत बिगड़ने पर उसे तत्‍काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। लड़के की मौत के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

Comments
English summary
boy extreme step after family denied for marriage
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X