शामली: भजन गायक अजय के अगवा बेटे का शव पानीपत में मिला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शामली। 31 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक अजय पाठक उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। तीनों की हत्या धारधार हथियार से गला काटकर उनके ही घर के ऊपरी हिस्से में की गई। इतना ही नहीं वारदात के बाद से अजय पाठक का 10 साल का बेटा भागवत भी गायब था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार की सुबह अगवा बेटे भागवत का अधजला शव हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया है। वहीं, इस घटना के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने पानीपत इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिवार समेत जाना था करनाल

परिवार समेत जाना था करनाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी की है। यहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहा पाठक (36) बेटी वसुंधरा पाठक (15) और बेटे भागवत (10) के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, अजय पाठक परिवार समेत ऊपरी मंजिल पर रहते थे। नीचे की तरफ उनके चाचा दर्शनलाल रहते हैं। अजय पाठक को परिवार के साथ मंगलवार सुबह 5 बजे करनाल किसी कार्यक्रम में जाना था। बता दें कि मंगलवार को शाम 4 बजे अजय पाठक का दरवाजा तो खुला था लेकिन घर से गाड़ी गायब थी।

मकान में पड़े थे तीनों के शव

मकान में पड़े थे तीनों के शव

मोहल्ले व अन्य परिजनों ने देखा कि घर खुला है। तब मकान के अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि मकान के अंदर कटी-फटी अवस्था में अजय पाठक, स्नेहा पाठक के अलावा उनकी बेटी वसुंधरा पाठक की लाश छीन्न-भिन्न अवस्था में पड़ी है। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। घर की अलमारियां खाली थीं और घर से अजय पाठक का 10 वर्षीय बेटा व गाड़ी इको स्पोर्ट भी गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

10 साल के बेटे का पानीपत में मिला शव

10 साल के बेटे का पानीपत में मिला शव

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने मौके पर जाकर घटना स्थल की निरीक्षण किया। बता दें कि अजय पाठक के बेटे भागवत का गायब होना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ था और पुलिस उसे सकुशल बरामद करने के लिए उसकी तलाश में जुटी थी। तभी उसे जानकारी मिली कि हरियाणा के पानीपत में एक इको कार में एक बच्चे का अधजला शव मिला है। पुलिस अजय पाठक के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो मृतक बच्चे की शिनाख्त अजय पाठक ने अगवा बेटे भागवत के रूप में हुई। पूरे परिवार की निर्मम हत्या के बाद सभी सकते में हैं।

क्या कहा एसपी विनीत जायसवाल ने

क्या कहा एसपी विनीत जायसवाल ने

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गई है। पहली नजर में ये मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+