AK-47 के साथ पकड़ा गया संजीव जीवा गैंग का बदमाश, 1300 कारतूस के साथ ये समान हुआ बरामद
AK-47 के साथ पकड़ा गया संजीव जीवा गैंग का बदमाश, 1300 कारतूस के साथ ये समान हुआ बरामद
शामली, 05 अप्रैल: एके-47, 1300 से ज्यादा कारतूस के साथ संजीव जीवा गैंग के एक शातिर बदमाश को आज शामली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश के पास से एक एक्सयूवी 300 कार, एक मोबाइल फोन और 04 मैगीजीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बदमाश के पास जो एके 47 बरामद हुई है वो रोमानिया की बनी हुई है।

एसएसपी शामली सुकीर्ति माधव मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक्सयूवी 300 कार में सवार होकर तीन बदमाश मुजफ्फरनगर से हरियाणा जा रहे थे। मुखबिर की मिली सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने कदरगढ़ चौकी पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कदरगण चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी विजय त्यागी भी साथ थे। कादरगढ़ चौकी पर जैसी ही कार आई तो पुलिस ने घेराबंदी कर अनिल उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि, उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्त में आए अनिल उर्फ पिंटू के पास पुलिस ने एके-47, अलग-अलग बोर के करीब 1300 कारतूस, 04 मैगजीन, 01 एक्सयूवी-300 कार व 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एके 47 और कारतूस कहां से आए और इसमें किसका हाथ है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इस सिलसिले में जेल में बंद कुछ अभियुक्तों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी गिरफ्तार अभियुक्त अनिल उर्फ पिंटू ने पूछताछ में कहा कि उसने एके-47 कुख्यात अपराधी संजीव जीवा से 11 लाख रुपये में खरीदी थी जिसे छिपाने के लिए वह निकला था, मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिंटू ने बताया कि रौब गांठने के लिए खरीदे गए इस हथियार से उसे और उसके दोस्त अनिल बंजी ने मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की हत्या की सुपारी ली थी। मगर बाद में इरादा बदल दिया और कुलपति पर दूसरे हथियार से हमला किया।
हालांकि वह इस हमले में बाल बाल बच गए। इस मामले में अनिल बंजी और उसके साथी पकड़े गए जो इस समय मेरठ जेल में है। गिरफ्तार अपराधी इससे पहले विक्की त्यागी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। अनिल बंजी सिसौली कस्बे का निवासी है जिसने वर्ष 2009 में वायुसेना से सेवानिवृत्ति ली थी।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications