VIDEO : मारुति 800 में सवार थे 19 लोग, पुलिस हैरान, लोगों को याद आया अक्षय कुमार की bhagam bhag का सीन

हमारे प्रतिदिन के जीवन में यातायात के महत्व से आप सभी भली-भांति परिचित है। प्रतिदिन के कार्यो के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने या सामान की आवाजाही के लिए के लिए यातायात एक महत्वपूर्ण साधन है। चूँकि यातायात हमारे रोजमर्रा के जीवन का महत्वपूर्ण भाग है ऐसे में यातायात के सुचारु संचालन के लिए सरकार द्वारा कुछ नियमों को निर्धारित किया गया है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का दायित्व है की हम सभी यातायात नियमो से भली-भांति परिचित हो और इनका पालन करें। लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली में चेकिंग कर रही पुलिस के होश तो तब उड़ गए जब उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अपनी 5 लोगों की क्षमता वाली मारुती में 19 लोगो को बिठाकर सफर कर रहा है।

5 लोगो की क्षमता वाली कार में 19 लोग

5 लोगो की क्षमता वाली कार में 19 लोग

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें की वीडियो में एक मारुति कार में एक दो नही बल्कि महिलाओं और बच्चों समेत करीब 19 लोग सवार है। दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर चेकिंग कर रही यातायात पुलिस द्वारा इस कार को रोका गया। कार के अंदर का नजारा देखकर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी, क्योंकि यह विश्वास योग्य बात नहीं थी। जब उन्होंने गिनती करनी शुरू की, तब में से महिला और बच्चे समेत कुल 19 लोग निकले। पुलिस ने कार का चालान किया और चालक पर कार्यवाही कर लाइसेंस रद्द करने की प्रकिया की गई है। वही वायरल वीडियो को देख हर कोई हैरत में है की 5 लोगो की क्षमता वाली कार में 19 लोग कैसे बैठ सकते है।

नियमो के उलंघन से होती हैं सड़क दुर्घटना

नियमो के उलंघन से होती हैं सड़क दुर्घटना

सरकार द्वारा यातायात के लिये ट्रैफिक नियमो का निर्धारण किया गया है परन्तु अधिकांश नागरिक इन ट्रैफिक नियमो का पालन नहीं करते नतीजतन! हम हर दिन सड़क दुर्घटना में लोगो के हताहत होने की खबरे सुनते है। ट्रैफिक नियमो के उलंघन से ना सिर्फ आप अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी। इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें पैदा होती है। यातायात नियमो के उलंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है साथ ही ट्रैफिक जाम होने से समय की अनावश्यक बर्बादी भी होती है।

यातायात नियमो का करना होगा पालन

यातायात नियमो का करना होगा पालन

यातायात नियमो के पालन से प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाया जा सकता है। साथ ही यातायात नियमो के पालन से ना सिर्फ यातायात सुचारु रूप से संचालित होता है अपितु नागरिक अनावश्यक ट्रैफिक के जाम से भी मुक्ति पा सकते है। इसके लिए भारत साकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक मनाया जाता है। इस दौरान यातायात नियमो के बारे में जागरूकता के लिए विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+