Video Viral: पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा कर दौड़ती रही बहन, वीडियो बनाता रहा भाई
शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला Video Viral वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर देती है इस दौरान वहां मौजूद उसका भाई वीडियो बना रहा है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला Video Viral हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेती है और इस दौरान वहां खड़ा उसका भाई वीडियो बना रहा है।
आग लगाने के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी से कुएं को लेकर हुए विवाद के बाद युवती द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, शाहजहांपुर के राम चंद्र मिशन क्षेत्र के फतेहपुर रेती वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद प्रतीक्षा गुप्ता के घर के सामने एक पुराना कुआं है। कुएं को लेकर प्रतीक्षा गुप्ता के पति पवन गुप्ता और उनके पड़ोसी सुंदरलाल के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह में पवन गुप्ता के परिवार की सुमन गुप्ता नामक एक महिला कुएं पर पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के दौरान वहां मौजूद सुंदरलाल के घरवालों और सुमन गुप्ता के बीच कहासुनी होने लगी।
बात बड़ी तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
माता-पिता के थाने चले जाने के बाद उनकी बेटी सरोज यादव अपने भाई के साथ अपने घर से बाहर निकली और एक बोतल में रखा पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया। छिड़कने के बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। बहन के आग लगाते समय और भागने के दौरान उसका भाई उसे बचाने की बजाय मोबाइल में वीडियो बनाता रहा।
वहीं पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी हुई युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications