शाहजहांपुरः सौतेली बेटी से पिता का था अवैध संबंध, मां को लगी भनक तो उतार दिया मौत के घाट
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपित और उसकी सौतेली बेटी की बीच अवैध संबंध चल रहा था और मृतका विरोध करती थी। सौतेली बेटी से अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में काफी झगड़ा होता था। आरोपित की मां ने जो अपने बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं वो शर्मसार कर देने वाले हैं। आरोपित की मां के मुताबिक उसके बेटे की यह दूसरी शादी थी।

आरोपित की मां ने बताई बेटे की काली करतूत
महिला भी पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसको एक बेटी थी, जिसका उसके बेटे से काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसको लेकर मृतका एतराज जताती थी। जब भी वह पति को सौतेली बेटी के साथ देखती थी तो वह गुस्सा हो जाती थी क्योंकि उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। इस पर वह पत्नी और बेटी की पिटाई करना शुरू कर देता था और जब वह छुड़ाने जाती थी तो उनके साथ भी मारपीट करता था।

पत्नी का गला दबाकर की हत्या
बीते सोमवार को दोनों पति-पत्नी के भी कहासुनी हुई। फिर शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपित ने पत्नी की पिटाई कर दी। आरोपित की मां ने बताया कि जब वह झगड़ा छुड़ाने गईं तो उसे धक्का दे दिया। झगड़े के बाद रात में किसी वक्त बेटे ने बहू का गला दबाकर मार दिया ।

सौतेली बेटी के साथ था अवैध संबंध
फिर रात को दो बजे शव को पिकअप में लादकर ठिकाने लगाने निकल गया। किसी को कोई शक न हो इसके लिए उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दोनों बेटों को भी साथ में बैठा लिया। हालांकि इससे पहले वो शव को ठिकाने लगा पाता तब तक उसे पुलिस ने देख लिया। सीओ सदर परमानंद पांडेय के अनुसार जांच के दौरान जब गांव में लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि पति-पत्नी में झगड़े की वजह उसकी सौतेली बेटी थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। हालांकि बेटी ने पूछताछ के दौरान इस बात से इनकार किया है। एसओ मदनापुर धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह हैंगिंग आई है। प्रतीत होता है कि दोनों में झगड़े के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। शव को देखकर पति घबरा गया हो और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नदी में फेंककर भागने की फिराक में था।












Click it and Unblock the Notifications