UP News: 'मिट्टी में दबे थे भगवान...', लड़की के कहने पर लोगों ने खोदा गड्ढा, फिर जो हुआ नहीं कर पाएंगे यकीन
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से कैसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शाहजहांपुर में एक लड़की द्वारा दावा किया गया कि उसके सपने में भगवान आते हैं।
लड़की ने बताया कि गांव में एक स्थान पर मिट्टी में भगवान दबे हुए हैं। उन्होंने सपने में आकर इसके बारे में इस जानकारी दी है। लड़की द्वारा यह बात बताने के बाद पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ।

उसके बाद जब लड़की ने गड्ढा खोदकर भगवान की मूर्ति निकालने की जिद की और खाना छोड़ दिया तो परिवार वाले और आसपास के लोग लड़की द्वारा बताए स्थान पर गड्ढा खोदे। गड्ढा खोदने के बाद वहां एक मूर्ति मिली।
मूर्ति मिलने के बाद लोग हैरान रह गए। लोगों द्वारा तत्काल जयकारा लगाया जाने लगा। शनिवार को गांव में भंडारे का भी आयोजन किया गया। लड़की की भविष्यवाणी सच होने के बाद और लोग उसकी पूजा भी कर रहे हैं।
यह पूरा मामला शाहजहांपुर जनपद के निगोही क्षेत्र के चक सफौरा गांव का है। गांव के रहने वाले विनोद कुमार की 10 वर्षीय बेटी पूजा ने बताया कि जिंदपुरा में नहर के समीप स्थित एक धार्मिक स्थल के पास मिट्टी में एक मूर्ति दबी हुई है।
उसने बताया कि इसकी जानकारी खुद भगवान ने सपने में आकर उसे दी है। उसके बाद परिजनों ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। लेकिन बाद में पूजा ने गड्ढा खोदकर मूर्ति निकालने की जिद पर अड़ गई और खाना पीना छोड़ दिया। ऐसे में लोगों द्वारा वहां खुदाई की गई।
खुदाई करने के बाद सचमुच वहां एक मूर्ति पाई गई। मूर्ति मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। लोगों ने मूर्ति की पूजा शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
वहीं गड्ढा खोदने से पहले से लेकर मूर्ति मिलने तक वहां मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बनाया गया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है की खुदाई करने के बाद मूर्ति मिलने पर लोग जयकारा लगा रहे हैं।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications