चिन्मयानंद यौन शोषण मामले में अब इस बीजेपी नेता पर कसा शिकंजा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी ने बीजेपी नेता पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसआईटी ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और बीजेपी नेता डीपीएस राठौर के घर तलाशी ली, जहां से एसआईटी उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव अपने साथ ले गई है। साथ ही बीजेपी नेता से पूछताछ भी की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीजेपी नेता पर चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली छात्रा और उसके तीन दोस्तों की मदद करने का आरोप लगा है। 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले छात्रा के तीन दोस्त बीजेपी नेता के एक करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शनिवार देर रात एसआईटी ने बीजेपी नेता डीपीएस राठौर के थाना सदर बाजार स्थित सेठ एनक्लेव में उनके आवास पर तलाशी ली। इस दौरान एसआईटी उनके घर से लैपटॉप और पेन ड्राइव अपने साथ ले गई है। एसआईटी पिछले 2 दिनों से बीजेपी नेता से पूछताछ कर रही है।
पूछताछ के बाद ही हुई थी नाले की तलाशी
पूछताछ के बाद निकले तथ्यों के आधार पर ही एसआईटी ने चिन्मयानंद के आश्रम के बाहर नाले में तलाशी अभियान शुरू किया था। जिसमें एसआईटी को उम्मीद है कि लॉ की छात्रा ने जिस कैमरे वाले चश्मे से चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया था वह नाले में फेंका गया है। फिलहाल, एसआईटी ने इस मामले में घटना से जुड़े सभी लोगों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में बीजेपी नेता की मुश्किलें बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications