Bcom के छात्र को तमंचे के साथ tik tok पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पहुंचा जेल
Shahjahanpu news, शाहजहांपुर। अभी तक आपने तमंचे पर डिस्को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको तमंचे पर टिक टॉक दिखा रहे हैं। यूपी के शाहजहांपुर में बीकॉम के छात्र ने हाथ में तमंचा लिया और उसका प्रदर्शन किया। तमंचे का प्रदर्शन करते हुए छात्र का वीडियो टिक टाॅक पर वायरल हो गया, जिसके बाद छात्र को जेल जाना पड़ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला शाहजहांपुर के चौक कोतवाली का है, जहां के नवादा इंदेपुर के रहने वाले अंकित भारती ने दो अवैध तमंचे में कारतूस लगाकर अपनी पैंट में तमंचा लगाते हुए फिल्मी अंदाज में एक वीडियो शूट किया। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ बने वीडियो के वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। अंकित के पास से पुलिस ने दोनों तमंचे बरामद कर लिए हैं।

शौक ने पहुंचाया जेल
सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक छात्र दो तमचों का प्रदर्शन कर रहा था। इस मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications