यूपी: घने कोहरे के चलते 6 गाड़ियों में हुई भीषण भिड़ंत, 3 पीएसी के वाहन शामिल

Shahjahanpur News, (शाहजहांपुर)। यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते तीन पीएसी की गाड़ियों समेत कुल 6 वाहन आपस मे टकरा गए। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जबकि कुछ पीएसी के जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं। पीएसी के जवानों ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

यूपी: घने कोहरे के चलते 6 गाड़ियों में हुई भीषण भिडंत, 3 पीएसी के वाहन शामिल

दरअसल हादसा थाना जलालाबाद के स्टेट हाईवे पर गुनारा गांव के पास की है। शाहजहांपुर की ओर से पीएसी की तीन गाड़ियां बदायूं जा रही थीं। हाईवे पर घने कोहरे के चलते पहले तो कार और ट्रक में टक्कर हुई और तभी उसमें एक बाइक भी टकरा गई जिससे कार सवार 4 लोग घायल हो गए। बाईक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसी दौरान पीएसी की तीन गाड़ियां भी घने कोहरे के चलते ट्रक और कार से टकरा गईं। इस घटना कुछ पीएसी के जवानों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचने लगी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। फिलहाल पांचो घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

यूपी: घने कोहरे के चलते 6 गाड़ियों में हुई भीषण भिडंत, 3 पीएसी के वाहन शामिल

पीएसी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि वह शाहजहांपुर से बदायूं जा रहे थे। तीन गाड़ियों में पीएसी के जवान सवार थे। ट्रक,कार और बाईक की टक्कर होने के बाद घने कोहरे की वजह से पीएसी की गाड़ियां भी उससे टकरा गईं। जवानों को ज्यादा चोटे नहीं आई हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+