SIT ने स्वामी चिन्मयानंद से बंद कमरे की पूछताछ, लॉ स्टूडेंट ने लगाया है रेप का आरोप

शाहजहांपुर। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उन्हें गुरुवार की शाम 6 बजे पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया। उनसे पूछताछ का दौर शुरू हुआ जो रात 1:10 बजे तक जारी रहा। एसआईटी ने उनसे छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों और तेल मालिश कराते हुए वायरल वीडियो तथा पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की।

23 तारीख को SIT कोर्ट में पेश करेगी जांच रिपोर्ट

23 तारीख को SIT कोर्ट में पेश करेगी जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की टीम आई.जी नवीन अरोड़ा की देख रेख में पिछले कई दिनों से शाहजहांपुर में डेरा डाले हुए है। बता दें कि अभी तक जांच में एसआईटी की टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है और कई अहम सबूत भी जुटाये है। जांच टीम ने लॉकल पुलिस से भी अभी तक के केस की अपडेट ली। साथ ही पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से भी कई घंटों तक अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। वहीं, पीड़िता के साथ राजस्थान में मिले दोस्त से भी एसआईटी ने पूछताछ की थी। बता दें कि एसआईटी 23 तारीख को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।

'छात्रा के पिता ने सबूत गायब होने का लगाया आरोप'

'छात्रा के पिता ने सबूत गायब होने का लगाया आरोप'

वहीं, इस मामले में सोमवार को गठित स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) ने लॉ स्टूटेंड और उसके पिता की मौजूदगी में हॉस्टल का रुम खोला, जहां वो रहती थी। लड़की के आरोपों के बाद ये कमरा सील कर दिया गया था। लॉ स्टूटेंड के पिता ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी ने 2 चश्मों में लगे खुफिया कैमरे से वीडियो बनाया था। पिछले महीने लापता होने से पहले उसने दोनों चश्में हॉस्टल के रुम में ही रखे थे। सोमवार को हॉस्टल का रुम खोलने पर वो नहीं मिले। मैंने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी को लैटर लिखा है, क्योंकि सबूतों से छेड़छाड़ की गई है।

मेरे खिलाफ हो रही है साजिश: चिन्मयानंद

मेरे खिलाफ हो रही है साजिश: चिन्मयानंद

चिन्मयानंद ने बातचीत में कहा था कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और उन्हें उसपर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है और एसआईटी की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाहजहांपुर से लॉ की छात्रा लापता हो गई थी। इसके एक दिन बाद लड़की ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर बताया था कि संत समुदाय का एक प्रभावशाली नेता उसे परेशान कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता ने बाद में चिन्मयानंद पर उनकी बेटी और अन्य छात्राओं के शोषण का आरोप लगाया था। 27 अगस्त को लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर चिन्मयानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 364(अपहरण या हत्या के लिए अपहरण) और धारा 506(आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था। 30 अगस्त को राजस्थान में लॉ स्टूडेंट का पता चला और बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी शिकायतों के आधार पर यूपी सरकार को एसाआईटी का गठन करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+