Shahjahanpur Double Murder: कलयुगी बेटे ने घर में रखी राइफल से पिता और दादी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

शाहजहांपुर में घटी इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां महज कुछ लाख के लिए एक बेटे ने अपने पिता और दादी को राइफल से भून डाला और मौके से फरार हो गया।

Shahjahanpur Double Murder son killed father and grandmother with a rifle demand for money

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति की लालच में अपने पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा बेटा जमीन बेचने के बाद मिली रकम के बंटवारे की मांग कर रहा था। डबल मर्डर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और पुलिस हत्यारोपी बेटे की तलाश में जुट गई है।

Shahjahanpur Double Murder son killed father and grandmother with a rifle demand for money

कर्जा चुकाने के लिए बेचा खेत, बेटे ने मांगा हिस्सा
बता दें कि घटना शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के मरक्का गांव की है। जहां की रहने वाली 75 साल की बुजुर्ग भानमती और उसके 50 वर्षीय बेटे श्याम पाल ने बैंक का कर्जा चुकाने के लिए 14 लाख रुपए का अपना खेत बेंचा। वहीं श्याम पाल का बेटा मोहित पहले तो खेत बेचने का विरोध कर रहा था और बिक्री के बाद मिले पैसे का बंटवारा करने की मांग करने लगा था। लेकिन आरोपी बेटा मोहित के चाल चलन ठीक नहीं थे, इसलिए बुजुर्ग दादी ने और उसके पिता ने पैसा देने से मना कर दिया।

Shahjahanpur Double Murder son killed father and grandmother with a rifle demand for money

Recommended Video

    शाहजहांपुर:जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में हुई मारपीट में एक भाई का सर फूटा

    राइफल निकाली और बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां
    आज सुबह इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मोहित घर में रखी राइफल निकाल लाया और उसने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर बुजुर्ग दादी और अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त उसके दो और साथी भी मौजूद थे। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+