बेटी की डोली के बाद उठी मां की अर्थी, पूरा मोहल्ला रो पड़ा, खौफनाक हादसा देखकर सब हो गए सन्न
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक परिवार के साथ बड़ी घटना हो गई। बेटी की शादी में विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें बेटी की मां की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल जा रहा है।

घटना थाना सदर बाजार के पैना खुर्द सुन्दर नगर गांव की है। यहां के रहने वाले सतीश की बेटी की शादी थी। रातभर शादी में खुशियां मनाने के बाद सुबह सतीश और उसकी मां मंजू ने बेटी अल्का को विदा कर दिया। उसके बाद मेहमानों के लिए घर के अंदर सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर फट गया। जिसके बाद घर के अंदर चीखपुकार मच गई। आसपास रहने वाले लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को घर से बाहर लाया गया और एंबुलेंस को फोन किया गया। उसके बाद झुलसे हुए 11 लोगों को जिला अस्पताल मे भर्ती करारा गया।
अस्पताल में दुल्हन की मां मंजू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दस लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि अस्पताल में झुलसे हुए 11 लोगों को लाया गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। दस लोगों का इलाज किया जा रहा है। जिनकी हालत गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications