रेलवे स्टेशन पर हॉरर सीन, ट्रेन रुकते ही यात्रियों को औरत दिखाने लगी हंसिया

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विक्षिप्त महिला ने हंसिया दिखाकर ट्रेन मे बैठे यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान जब यात्रियों ने बोगी की खिड़कियों को डाउन किया तो महिला ने प्लेटफार्म पर पड़ी ईंट को बोगी पर दे मारा, जिससे ट्रेन में बैठे यात्री दहशत में आ गए।

ट्रेन रुकते ही पहुंची महिला और धमकाने लगी

ट्रेन रुकते ही पहुंची महिला और धमकाने लगी

त्रिवेणी एक्सप्रेस 57 मिनट देरी से शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। रोजा जंक्शन पर लाईन क्लियर न होने के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर रोक लिया गया। इसी बीच बड़ी तादाद में स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गाड़ी रुकते ही यात्री ट्रेन में सवार हो रहे थे, तभी एक विक्षिप्त महिला वहां पर पहुंच गई और यात्रियों को धमकाने लगी।

महिला के हमला करते ही यात्रियों में दहशत

महिला के हमला करते ही यात्रियों में दहशत

महिला के हाथ में हसिया था, जिसे दिखाकर महिला ट्रेन में बैठे यात्रियों को धमकाने लगी। जब यात्रियों ने ट्रेन की खिड़कियों को नीचे किया तो गुस्साई महिला ने प्लेटफार्म पर पड़ी ईंट को बोगी पर दे मारा। महिला की इस हरकत से प्लेटफार्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

यात्रियों को स्टेशन पर नहीं मिली किसी तरह की मदद

यात्रियों को स्टेशन पर नहीं मिली किसी तरह की मदद

कुछ यात्री जीआरपी स्टेशन पर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई सिपाही नहीं मिला। इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय का रुख किया तो वहां पर भी ताला लटका था। यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर ट्रेन से आगे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान यात्रियों को स्टेशन पर किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी बलजीत सिंह से जब इस मामले पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+