बहन की विदाई से दो दिन पहले दुनिया से विदा हुआ भाई, हादसे ने छीन ली जिंदगी
Shahjahanpur

बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था युवक
हादसा थाना निगोही के मिश्रीपुर गांव के स्टेट हाईवे का है। थाना सदर बाजार निवासी 30 वर्षीय अजय की बहन की दो दिन बाद शादी होना थी। शादी के कार्ड बांटने भाई अजय और उसके चाचा मुकेश बाईक से निगोही गए थे। शादी के कार्ड बांटकर दोनों बाईक से देर रात घर वापस हो रहे थे।

मौके पर ही दर्दनाक मौत
रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक के चाचा मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर राहुल यादव का कहना है कि घायल मुकेश की हालत काफी गंभीर बनी हुइ है। इलाज किया जा रहा है।

बहन की विदाई से पहले दुनिया से विदा हुआ भाई
मृतक अजय की बहन की शादी दो दिन बाद होना थी। शादी की तैयारियां की जा रही थी। परिवार में सभी बेहद खुश थे। बड़ा भाई होने के चलते शादी की पूरी तैयारियां अजय ही कर रहा था, ताकि बहन को धूमधाम से अपने घर से विदा कर सके। लेकिन, बहन की विदाई होने से पहले भाई दुनिया से विदा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications