दबंगों ने महिला को घर से निकालकर खूब पीटा, मां को बचाने आया बेटा भी बुरी तरह घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने महिला और उसके बेटे पर जमकर जुल्म ढाया। दरअसल हुआ ये कि घर पर महिला का पति नहीं था। उसके घर के बाहर खाली पड़ी जमीन पर दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। महिला और उसके नाबालिग बेटे ने विरोध किया। जिसके बाद करीब आधा दर्जन दबंगों ने महिला और उसके बेटे को लाठी-डंडे और ईटों से जमकर पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

hooligans beats woman and her son

घटना थाना जलालाबाद के मछिराई गांव की है। यहां के रहने वाली 35 साल की फातिमा और उसका 15 साल का बेटा उस्मान अकेला रहता है। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला के घर के बाहर खाली जमीन पड़ी है। उस जमीन पर पड़ोस में रहने वाले दबंग नवाब की नीयत खराब हो गई। दबंग नवाब अपने आधा दर्जन साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और उसको घर से निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह बेबस बेसहारा महिला के घर के बाहर खाली जमीन पर कब्जा करने लगा। महिला और उसके बेटे ने जब विरोध किया तो दबंगों ने महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। महिला को ईटों से भी जमकर पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर गई।

मां को बचाने आया 15 साल का बेटा उस्मान को भी दबंगों ने लाठियों से जमकर पीटा। उसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद गांव में पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ज्ञानेंद्र यादव का कहना है कि घायल महिला और उसके बेटे को लाया गया है। दोनों को भर्ती कर लिया और इलाज किया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल लाने वाले डायल 100 पर तैनात कांस्टेबल हरी का कहना है कि गांव में महिला और उसके बेटे को पीटा गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंचने के बाद घायलों को सीएचसी पर भर्ती करा दिया है। थाने पर भी सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+