हरिद्वार के लिए निकले 5 दोस्त, रास्ते में चार की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा

शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे 24 एक बार फिर खून से लाल हो गया। यहां तेज रफ्तार कार एक सिमेंट के खंबे से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार में बैठे तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथे दोस्त की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांचों में से गंभीर रूप से घायल एक दोस्त का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी दोस्त गोंडा से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे।

four out of five friends died in the road accident

हादसा थाना चौक कोतवाली के नेशनल हाईवे 24 पर बाईपास के पास हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार सिमेंट के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मे पांच दोस्तों में से तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें 35 उमेश कुमार निवासी संतकबीरनगर, 36 दुर्गेश मिश्रा निवासी गोंडा, 37 नीरज तिवारी निवासी गोंडा के हैं। इसके अलावा कार मे बैठे दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें श्री प्रकाश तिवारी निवासी गोंडा और विकास हैं। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर डायल 100 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीन दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी ने घायलों का हालचाल जाना।

जानकारी के मुताबिक कार में पांचों लोग दोस्त थे। सभी गोंडा जनपद के रहने वाले हैं। सभी दोस्त गोंडा से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त कार सिमेंट के खंबे से टकराई उस वक्त कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। यही कारण रहा कि टक्कर के बाद तीन दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों और घायल के पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है।

सीओ सिटी महेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि कार का एक्सीडेंट हुआ है। कार मे पांच लोग सवार थे। जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज किया शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+