पुलिस के मोनोग्राम लगी गाड़ी से बदमाशों ने उठाई छात्रा, मुकाबला कर बची और सबको पकड़वा दिया

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 12 साल की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास किया गया। जिस गाड़ी से बदमाश आए थे उस गाड़ी पर पुलिस का मोनोग्राम लगा था। अपहरण करते वक्त छात्रा ने बदमाशों के हाथ पर काट लिया। जिससे वह छूटकर भागने में कामयाब रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने ग्रामीणों ने मौके से तीनों बदमाशों को पकङ लिया। उसके बाद तीनों की जमकर पिटाई गई। फिलहाल पकङे गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

12 साल की छात्रा को दिनदहाड़े उठाया था

12 साल की छात्रा को दिनदहाड़े उठाया था

घटना थाना निगोही के बसंतपुर गांव की है। यहां के रहने वाले हैदललाल की 12 वर्षिय बेटी शीतल आज स्कूल से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के अंदर रोड पर आई। तभी एक कार से तीन बदमाश आए और उस छात्रा को रास्ते में रोक लिया। उसके बाद तीनों बदमाशों ने छात्रा खींचकर कार में बैठाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच छात्रा ने बदमाश के हाथ पर काट लिया। जिससे बदमाशों की पकड़ ढीली हुई और छात्रा छूटकर भागने में कामयाब हो गई। इसी बीच आसपास से गुजर रहे लोगों और खेतों मे काम करने वाले ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पकङ लिया। फिर, तीनों बदमाशों की जमकर पिटाई की गई।

गांववालों ने पुलिस को सौंपे तीनों बदमाश

गांववालों ने पुलिस को सौंपे तीनों बदमाश

ग्रामीणों की सूचना पर डायल-100 टीम मौके पर पहुंची। सभी बदमाशों को हिरासत में लिया और उनको थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी। गांववालों ने बताया कि बच्ची के चीखने की आवाज सुनी थी, तब तीन बदमाश उस छात्रा को कार में डाल रहे थे। उस कार पर पुलिस का मोनोग्राम बना हुआ था। इसी बीच कई लोगों ने इकट्ठा होकर तीनों बदमाशों को पकङ लिया।

तीनों बदमाश नशे की हालत में थे?

तीनों बदमाश नशे की हालत में थे?

गांववालों ने यह भी बताया कि तीनों बदमाश नशे की हालत में लग रहे थे। वहीं, एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि छात्रा के अपहरण के प्रयास के चलते तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+