Shahdol News: मां नहीं बन पा रही थी तो भाभी के बच्चे को गोद लिया, फिर गर्म तवे से प्राइवेट पार्ट को दागा
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में महिला ने एक मासूम के साथ बर्बरता की है। 3 साल के मासूम को गर्म तवे से दागने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज हुआ है।खास बात यह है कि खुद को बच्चा ना होने पर महिला ने कुछ महीने पहले ही इस मासूम को अपनी भाभी से गोद लिया था।
मासूम पर हो रहे जुल्मों की बात का खुलासा तब हुआ जब मोहल्ले के लोगों ने बच्चे की असली मां को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि आरोपी महिला ने बच्चे पर अत्याचार करने की बात से इनकार करते हुए दावा किया कि बच्चा गलती से गर्म तवे पर बैठ गया हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को अमलाई थाना क्षेत्र में हुई। अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी गीता कोल, जिसके कोई बच्चे नहीं हैं। करीब दो महीने पहले अपनी भाभी के बेटे को गोद लिया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उसने बच्चे की देखभाल की, लेकिन बाद में कथित तौर पर उसे पीटना शुरू कर दिया था।
शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को बच्चे की पिटाई की गई और उसके शरीर के कई हिस्सों पर गर्म तवे से दागा गया है। जिससे वह घायल हो गया। कोल के एक पड़ोसी ने रीवा जिले में रहने वाली लड़के की मां को कथित हमले के बारे में बताया। उसने बच्चे की बात उसकी मां से भी करवाई। इसके बाद लड़के की मां अमलाई पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है।
शर्मा ने बताया कि बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कोल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाने का अपराध दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कोल ने दावा किया कि नाबालिग गलती से गर्म तवे पर बैठ गया था, जिसके कारण वह झुलस गया।












Click it and Unblock the Notifications