Shahdol : नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रक टैंकर और बाइक में सीधी भिड़ंत, 3 की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल में बुढ़ार-कोतमा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई...तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे।

शहडोल में रफ्तार का कहर, बाइक-ट्रक की भिडंत में तीन युवकों की मौत
शहडोल जिले के अमलाई क्षेत्र से गुजरे बुढ़ार-कोतमा नेशनल हाईवे पर रफ्तार कर कहर देखने को मिला। एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भराने जा रहे युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हाईवे पर करीब 15 मीटर तक तीनों युवक उछलकर गिरे थे। बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर बाइक जहां-तहां बिखरी पड़ी थी।

अमलाई थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अमलाई में रविवार करे हाईवे पर स्थित बटुरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की जान घटनास्थल पर ही चली गई। मृतकों में गनेश सिंह पिता गुलाब सिंह (20), गंगाराम गंगू पिता नंदलाल पाव (50), काेमल पिता रतना पाव (22) शामिल हैं। ये तीनों बटुरा गांव के ही रहने वाले थे।

बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान
पुलिस ने मृतकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बटुरा से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पर अनूपपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने इनको टक्कर मार दी थी। एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर बिना हेलमेट के लगाए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे लोग मोटर साइकिल स्पीड में चला रहे थे। उसी समय सामने ट्रक ट्रैंकर आया, जिससे भिड़ंत हो गई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+