पहले पेशाब किया फिर वीडियो वायरल किया, आदिवासियों को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला
Rahul Gandhi MP Visit: मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान तेज करने पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया। आदिवासियों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगा।
अपने संबोधन में सीधी पेशाब कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पेशाब किया फिर खुद ही वीडियो वायरल किया। ये इनकी सोच है।

राहुल गांधी सिवनी के धनौरा गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आदिवासियों को इस देश और उनकी धरती का प्रथम निवासी कहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आदिवासियों पर अत्याचार को लेकर प्रहार किया। उन्होंने सीधी पेशाब कांड का जिक्र कर कहा कि बीजेपी नेता आदिवासियों को अपमानित करने का काम करते हैं।
8 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में 22 लोगों के पास सामूहिक रूप से 70 करोड़ भारतीयों के बराबर संपत्ति है। उन्होंने भाषण की शुरुआत में ही आदिवासी बनाम वनवासी का जिक्र छेड़ा।
उन्होंने दोनों शब्दों का अर्थ बताते हुए कहा कि हम आपको आदिवासी मानते हैं। आपका जल, जंगल और जमीन पर पहला हक है। जबकि वनवासी शब्द के पीछे एक विचारधारा है।
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। इन 90 अफसरों में से एक अफसर आदिवासी है। आपकी आबादी 8 प्रतिशत है, मगर देश में भागीदारी नहीं है। अगर बजट में 100 रुपया खर्च होता है, तो आदिवासी अफसर 10 पैसे का निर्णय लेता है। हमारी लड़ाई यही है। हम पेसा कानून लाए, जमीन अधिग्रहण बिल लाए, आपको आपका अधिकार दिलाने के लिए हम ये बिल लाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आदिवासी शब्द का मतलब, वो लोग जो इस देश के इस जमीन के पहले मालिक थे। वहीं वनवासी शब्द, सबसे पहले आपका जो इतिहास है, आपकी भाषाएं हैं, आपके जीने का जो तरीका है, उसको ये शब्द मिटाने की कोशिश करता है।












Click it and Unblock the Notifications