सड़कें डूबीं, ट्रेनें कैंसिल, स्कूल बंद... शहडोल से उमरिया तक बारिश ने किया हाल-बेहाल

Railway Track Accident: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। हैवी रेन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो गया है।

शहडोल जिले में भारी बारिश के कारण घुंघुटी-मुदारिया स्टेशनों के मध्य रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिरने से छोटी दूरी की ट्रेन प्रभावित हुई हैं। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेन तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। अधिक बारिश की वजह से यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

Water filled in Shahdol railway track

गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर शहडोल स्टेशन में समाप्त होगी तथा शहडोल-कटनी के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर शहडोल स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा कटनी-शहडोल के मध्य रद्द रहेगी।

24 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 08747 बिलासपुर-कटनी पैसेंजर शहडोल स्टेशन में समाप्त होगी तथा शहडोल-कटनी के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08748 कटनी-बिलासपुर पैसेंजर शहडोल स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा कटनी-शहडोल के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर शहडोल स्टेशन में समाप्त होगी तथा शहडोल-चंदिया रोड के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड -चिरमिरी पैसेंजर शहडोल स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा चंदिया रोड शहडोल के मध्य रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू के जानकारी मुताबिक अत्यधिक बारिश के कारण ट्रैक पर पत्थर गिर गया था, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है। शहडोल की टीम द्वारा मौके पर जाकर ट्रैक को साफ करने का काम किया जा रहा है। ट्रैक की सफाई की जा रही है। ट्रैक साफ होते ही रेलवे यातायात सुचारू रूप से चलने लगेगा।

अत्यधिक बारिश को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल कलेक्टर ने 24 अगस्त को शहडोल जिले के पहली से 8वी कक्षा तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अत्यधिक बारिश के कारण जिले के नदी नालों में बाढ़ आ गई है। ऐसी स्थिति में नदी नालों को पार ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+