Shahdol News: व्हाट्सएप नंबर के बहाने लड़कियों को ऑफिस बुलाता था टीचर, फिर करता ये घिनौना काम
Shahdol News:
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सीएम राइज स्कूल के शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। एक टीचर छात्रा का व्हाट्सएप नंबर लेकर छेड़छाड़ की और गलत काम करने के लिए दबाव बना रहा था। फिलहाल छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना एरिया के सीएम राइज स्कूल का है। जहां स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक टीचर ने गंदी बात कर दी है। दरअसल छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 2 सब्जेक्ट में पूरक हो गई थी।अंग्रेजी सब्जेक्ट का एग्जाम देने मॉडल स्कूल गई थी।

जहां सीएम राइज स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक रामलाल पांडे ने एग्जाम देने के बाद छात्रा को अकेले कार्यालय में बुलाया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा से ना सिर्फ गंदी बातें की बल्कि छात्रा का व्हाट्सएप नंबर भी मांगा और खुद के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डाला।
टीचर से अपनी जान बचा कर विद्यालय से निकली डरी-सहमी छात्रा घर पहुंंची। जहां उसने पूरी बात अपनी परिजनों को बताई। इसके बाद छात्रा की मां आग बबूला हो गई और वह अपनी बच्ची को लेकर सीधे जयसिंहनगर थाने पहुंची। जहां उन्होंने आरोपी टीचर पर मामला दर्ज करा दिया। हालांकि ये पहले बार नहीं है। इससे पहले भी इस टीचर पर एक अन्य छात्रा के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications