Shahdol News : कोयला खदान में चोरी करने गए चार चोर, दम घुटने से चारों की हो गई मौत, पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी यूजी माइंस में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खदान के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चोरों की मौत हुई, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Shahdol जिले में सोहागपुर ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी धनपुरी भूमिगत खदान के अंदर चोरी करने की नियत से घुसे 4 लोगों की खदान के अंदर ही मौत हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा खदान की जहरीली गैस के कारण युवकों का अंदर ही दम घुटने से यह घटना हुई है।
Recommended Video

मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए, जिसके बाद देर रात से सुबह तक पुलिस और कालरी की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान राज महतो (20) पिता गणेश महतो निवासी वार्ड 16, राहुल कोल (23) पिता हीरालाल निवासी वार्ड 16, हजारी कोल (30) पिता कल्लू कोल निवासी दफई नंबर 4 और कपिल विस्कर्म (21) पिता सुखराम निवासी वार्ड 19 के थे। मृतक धनपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मौत की सूचना मिलने के बाद चारों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिया है।

6 वर्षों से बंद किया गया है माइंस
दरअसल, शहडोल जिले के सोहागपुर ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड क्षेत्र के धनपुरी स्थित यूजी माइंस को कोयला उत्पादन के बाद पिछले 6 वर्षों से बंद कर दिया गया है। माइंस बंद किए जाने के बाद वहां पर किसी का आवागमन नहीं होता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात में माइंस के मुहाने की दीवार पर होल करने के बाद चार युवक चोरी की नियत से खदान में प्रवेश कर गए। इस दौरान खदान के मुहाने पर खड़ा होकर उनका एक साथी इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि अंदर प्रवेश करने के बाद जहरीली गैस के चलते चारों चोरों की दम घुटने से मौत हो गई। मुहाने पर काफी देर तक उनका एक साथी उनका इंतजार करता रहा लेकिन खदान के अंदर जाने वाले चारों चोर जब देर तक वापस नहीं लौटे तो उसे अनहोनी की आशंका हुई।












Click it and Unblock the Notifications