MP: 'मेरी उम्र तो उनसे कम है फिर चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता'? जानिए पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ऐसा क्यों कहा
कुछ समय पहले छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कहने वाले पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी की उम्र का हवाला देते हुए एक बार फिर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

MP former minister Gaurishankar Bisen: बीच-बीच में किसी न किसी मुद्दे पर चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का चुनाव लड़ने को लेकर अलग तरह का बयान सामने आया है। उम्र के बंधन को लेकर मीडिया ने जब उनसे सवाल किया तो वे पीएम मोदी से तुलना करने लगे।
इसे उम्र का तकाजा कहे या फिर बिसेन के दिल की बात, भले ही आखिरी बार सही लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक कदम आगे है। शायद इसी कारण उन्होंने अपनी उम्र को दरकिनार कर कहा कि जब पीएम मोदी चुनाव लड़ सकते है, तो फिर मैं क्यों नहीं?
सिवनी पहुंचे बिसेन पत्रकारों के सवाल पर पीएम मोदी से तुलना करते हुए बोले कि 'मेरी उम्र तो उनसे कम ही है...'। इस बयान के अंदर छिपी बात बिसेन ही जाने, हाल फिलहाल उन्होंने अपना पूरा मन चुनाव लड़ने में लगा रखा है।
उन्होंने अपनी शर्त भी बताई कि वे बालाघाट छोड़कर प्रदेश में किसी भी अन्य जगह से चुनाव लड़ने तैयार है। पार्टी-संगठन जिस भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने आदेश देगी, वह अपने कदम पीछे नहीं खींचेगे। बिसेन कही से भी चुनाव लड़कर जीतने का अभी से दावा कर रहे है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले छिंदवाड़ा दौरे पर बिसेन ने कहा था कि वे पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार है। खुद को पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए बिसेन भरोसा जता रहे है कि पार्टी उन्हें टिकट देगी।
पिछले चुनावों फिर यूपी, गुजरात, कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के अलग-अलग फ़ॉर्मूले के हिसाब से पार्टी के टिकट का एक क्राइटेरिया फिक्स है। वह उम्र का बंधन है। विशेष परिस्थितियों में बिसेन की तरह उम्र वाले नेताओं को यदि टिकट मिली तो इस बार नेताओं को वह लॉटरी खुलने से कम नहीं होगा। हालांकि पूर्व मंत्री बिसेन के इस ताजा बयान पर प्रदेश नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications