कांग्रेस सरकार आने पर हम 100 यूनिट फ्री बिजली देंगे, बच्चियों के विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये देंगे: कमलनाथ

पूर्व सीएम नाथ ने कहा कि हम किसानों की जेब में पैसा पहुंचाने का काम करेंगे और किसानों का फिर से कर्ज माफ़ करेंगे। हमारी सरकार आने पर हम गेहूं के लिए 2600 रूपये समर्थन मूल्य देंगे और धान के लिए 2500 रुपये समर्थन मूल्य देंगे। हम बच्चियों के विवाह के लिए एक लाख एक हजार रूपये देंगे। हम स्कूली बच्चों को पढ़ो और पढ़ाओं योजना के जरिए उन्हें 500 से 1500 रुपये स्कालरशिप देंगे।

कमलनाथ ने अपने भाषण की शुरूआत करते हुए बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। कमलनाथ ने बिरसा मुंडा और सभी आदिवासी महामानवों का जयकारा लगाते हुए सिवनी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप तो हमारे पड़ोसी हैं। पड़ोसी होने के नाते मैं सिवनी और केवलारी की जिम्मेदारी लेता हूं। परसों 17 तारीख को होने वाला चुनाव सिवनी जिले और पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

Congress government comes, will give free electricity, Rs 1 lakh for marriage of girls: Kamal Nath

उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर वन है, ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की पूरी व्यवस्था बनी हुई है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, महिलाएं, युवा सब परेशान हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

कमलनाथ ने कहा कि आज आपके बीच में आकर मुझे बहुत ख़ुशी है और आपके जो उम्मीदवार है वो मेरे प्रीतिनिधि भी है। आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है भाजपा ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। मैं नौजवानों को देखता हूं तो मुझे बड़ी चिंता होती है, क्योंकि इन नौजवानों से पूरे मध्य प्रदेश का निर्माण होना है, लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधकार में रहा तो किस तरह से निर्माण होगा। आज मध्यप्रदेश में 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार है। आज प्रदेश में पैसे दो और काम लो की व्यवस्था चल रही है। चुनाव को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान की झूठ की घोषणा मशीन डबल स्पीड से चल रही है।

15 महीने की सरकार पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, हमने अपनी सरकार में 1000 गौशाला में बनवाई थी और सरकार आते ही हम फिर से किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, हमारी सोच है कि किसानों की जेब में पैसा पहुंचे और उसे फसल का सही दाम मिले। आप हमारी 15 महीने की सरकार और उसमें हुये कामों के गवाह हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम सभी माताओं और बहनो को 1500 रुपये प्रति महीने सम्मान राशि देंगे, गैस का सिलेंडर 500 रुपये में देने का काम करेंगे।शिवराज सिंह चौहान को आज प्रदेश का परेशान किसान और रोजगार के लिए भटकता नौजवान नहीं दिखता है।

कमलनाथ ने कहा कि अंत में बस में इतना ही कहना चाहता हूं कि आप सच्चाई को सामने रख लीजिएगा और जब आप मतदान करने के लिए बटन दबाए तो कांग्रेस के वचन पत्र को जरूर ध्यान में रखिएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ज़ब आप सच्चाई का बटन दबाएंगे तब आप मध्य प्रदेश के भविष्य, युवाओं के भविष्य और माता बहनों के भविष्य के लिए बटन दबाने का काम करेंगे और कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+