Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Seoni News: तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, सिवनी के कुरई गांव में हुआ हादसा

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई गांव के चार घरों में दुःख का पहाड़ फूट पड़ा। आपस में दोस्त इन घरों के चार बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। जहां गहरे पानी में समा गए और डूबने से चारों की मौत हो गई।

घटना का पता उस वक्त चला जब परिजन बच्चों को ढूंढते हुए तालाब के नजदीक पहुंचे। तो वहां एक बच्चे का शव पानी में उतरा रहा था। इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और अन्य बच्चों की तलाश शुरू हुई। बाकी तीन बच्चे भी तालाब में ही डूबे मिले।

मौके पर कुरई तहसीलदार इमरान मंसूरी, एसडीएम रेखा देशमुख, पटवारी अनिल धुर्वे सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। कुरई थाना प्रभारी मदन लाल मरावी के मुताबिक बच्चों के नहाते वक्त इस हादसे के होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। तालाब 10-12 फीट गहरा है। जो धोबी सर्रा से दरासीकला के बीच बना हैं।

4-children-who-went-to-bathe-in-the-pond-died-due-to-drowning

इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र पांच से दस साल के करीब बताई जा रही हैं। ऋषभ, आरव, ऋतिक और आयुष आपस में दोस्त थे। सभी खेलते हुए नहाने के लिए तालाब जा पहुंचे। अब इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक बच्चे के पिता सुनील चक्रवर्ती ने बताया कि ऋतिक और आयुष बाम्हने इकलौती संतान थे। ऋषभ विश्वकर्मा दो भाई थे। आरव भी दो भाई-बहन थे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तालाब में हादसा हुआ, वहां चिकनी मिट्टी भी हैं। बीते कुछ दिनों से बारिश का पानी भी जमा हो रहा था। इस कारण यहां का जल स्तर भी बढ़ गया था।

हादसे वाला तालाब गांव के एक किसान के खेत में बना हुआ है। बारिश के पहले ही इस तालाब का गहरीकरण कराया गया था। घटना स्थल देखने पर प्रशासन यह अनुमान भी लगा रहा है कि बच्चों की उम्र कम थी। नहाने के दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी गहरे पानी में डूबते चले गए और उनकी मौत गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर दुःख जताया हैं। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी गई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+