Satna News: ऑटो में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत माहौल
Satna News: सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी साहू मोहल्ले में सोमवार की सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक ऑटो में फांसी के फंदे पर लटके एक आदमी को देखा। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। तरह तरह की बातें होने लगी।
लोगों को हैरानी इस बात की हुई कि ऑटो पर कोई आदमी फांसी कैसे लगा सकता है? जिसने भी यह दृश्य देखा इसे हत्या ही बताने लगा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। क्योंकि ऑटो में फांसी पर लटककर जान देना पुलिस भी नहीं पचा पा रही है।

आसपास के लोगों के मुताबिक मृतक का नाम राजेश सेन है। उम्र 35 से 40 साल के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी के साथ साहू मोहल्ले में राजू साहू के मकान में किराया से रहता था। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात किसी से विवाद हुआ हो और किसी ने हत्याकर फांसी पर लटका दिया हो।
सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि ऑटो पर फांसी की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले की जांच के साथ पूछताछ की जा रही है। यदि खुदकुशी है तो उसके कारण का पता लगाया जा रहा है और हत्या है तो हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications