Satna: 62 वर्षीय बुजुर्ग के दो नवजातों की छिनी खुशियां, 22 साल छोटी पत्नी ने एक साथ 3 बच्चों को दिया था जन्म

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में 62 वर्षीय बुजुर्ग संतान के लिए 22 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी की थी। उचेहरा के अतरवेदिया निवासी गोविंद कुशवाहा के घर में तीन संतानों का जन्म होने के साथ ही खुशियां लौट आई थीं। लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। 36 घंटे में एक-एक कर 2 नवजात बच्चों की मौत हो गई।

जन्म के साथ ही तीनों बच्चों की हालत गंभीर थी। जिन्हें नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। 13 जून शाम 6 बजे 1 किलो 300 ग्राम वजन वाले तीसरे बच्चे की मौत हो गई। वहीं 1 घंटे बाद 7 बजे 1 किलो 200 ग्राम वजन वाले दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर मनोज सिंह के अनुसार तीसरे बच्चे की हालत भी गंभीर है। अगर 10-12 दिन बच्चा ठीक रहा तो कोई खतरा नहीं होगा।

62 years old father of 3 children satna

सड़क एक्सीडेंट में 18 साल के जवान बेटे को खो चुके गोविंद कुशवाहा की दूसरी पत्नी हीराबाई कुशवाहा उम्र 40 वर्ष ने 13 जून सुबह लगभग 7:00 बजे जिला अस्पताल में एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया था। 34 सप्ताह में ही प्रसव होने के कारण बच्चों की हालत ठीक नहीं थी। जन्म के 20 मिनट बाद ही तीनों बच्चों को 6.30 बजे एसएनसीयू में एडमिट करा दिया गया था।

62 वर्षीय गोविंद की दूसरी शादी कोठी के कंचनपुर रहने वाली 22 साल छोटी हीराबाई से 9 साल पहले पशुपतिनाथ मंदिर में दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। हीराबाई के पहले पति की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+